//राजेश पाराशर//
नेटवर्क सागर। रक्षा बंधन के एक दिन पहले सागर में एक बेहद दुखद घटना घटी। 18 साल के दिव्यांग राजू की मौत हो गई, और उसकी दो छोटी बहनों को राखी बांधने की जगह उसका अंतिम संस्कार करना पड़ा। बहनों ने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उसकी कलाई पर राखी बांधी और परंपरा के अनुसार उसे मुखाग्नि दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सागर के रविशंकर वार्ड में रहने वाले पप्पू भल्ला ताम्रकार के बेटे राजू का जन्म से ही मानसिक विकास धीमा था। उसकी छोटी बहनें, माही (16 साल) और महक (14 साल), उससे बहुत प्यार करती थीं और परिवार के साथ मिलकर उसका पूरा ख्याल रखती थीं।
राजू की मौत पर बहनों ने उसे घर से मुक्तिधाम तक पैदल लेकर गए और वहां पूरी रस्मों के साथ अंतिम संस्कार किया।
