//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। छतरपुर जिले की नगर परिषद बड़ामलहरा ने सितंबर माह की सीएम हेल्पलाइन ग्रेडिंग में लगातार दूसरे महीने भी 100 प्रतिशत जन समस्याओं का समाधान कर प्रदेश में अपनी धाक जमाई है। इस उपलब्धि के लिए नगर परिषद को 7वां ग्रेड प्राप्त हुआ है, जो इसे मध्य प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करता है।
सीएमओ उमाशंकर मिश्रा और अध्यक्ष निशा आनंद सिंह बुंदेला ने इस सफलता पर क्षेत्रीय जनता, शासन और प्रशासन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद बड़ामलहरा जन समस्याओं का संतोषजनक समाधान करने और शासन की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मिश्रा ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन 181 के माध्यम से नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है।
विकास कार्यों की सतत निगरानी करने वाले विनय असाटी और मोती अहिरवार की सक्रियता भी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण रही। नगर परिषद बड़ामलहरा पहले भी पांच बार सागर संभाग और छतरपुर जिले में नंबर एक रह चुकी है। सीएमओ और अध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी जन शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहने का आश्वासन दिया।
