Translate

सोमवार, 23 सितंबर 2024

MP की इस लोकसभा सीट BJP नेता स्वयं लगा रहे चपत!!...बयानबाजी से पार्टी को नुकसान।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

नेटवर्क छतरपुर। मध्यप्रदेश की टीेेेकमगढ़ लोकसभा सीट से अनुसूचित जनजाति के सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक के खिलाफ उनकी ही पार्टी के भारतीय जनता पार्टी के छतरपुर के दो विधायक एवं टीकमगढ़ जिले के पूर्व विधायकों के द्वारा वीरेन्द्र खटीक के द्वारा बनाए गए सांसद प्रतिनिधियों के खिलाफ लगातार बयानबाजी की जा रही है। जिसको लेकर पूरे मप्र में हलचल मची हुई है। 

छतरपुर जिले के दो विधायक ललिता यादव एवं कामाख्या सिंह के पिता पूर्व मंत्री भंवर राजा के द्वारा सांसद खटीक के द्वारा बनाए गए सांसद प्रतिनिधियों के खिलाफ लगातार बयानबाजी  की गई। 

उसके बाद सांसद प्रतिनिधियों ने पत्रकारवार्ता करकर इन विधायकों की खुलकर पोल खोली और यहां तक कहा कि दोनों विधायकों के द्वारा जिले में अवैधानिक तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। 

पूर्व मंत्री भंवर राजा अपने क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन करा रहे हैं। इसके अलावा उनके द्वारा आलीपुरा में एक तालाब में करोड़ों की राशि विधायक निधि की खर्च कर लाभ कमाया गया है। शासकीय सडक़ पर फाटक लगाकर कब्जा किया गया है। कुल मिलाकर भंवर राजा के द्वारा पूरे क्षेत्र में दबाव की राजनीति की जा रही है और अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस के द्वारा कार्यवाही कराई जा रही है। 

                     इसी प्रकार छतरपुर विधायक ललिता यादव के द्वारा राजनगर बाईपास रोड पर रेत का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है और पूरे शहर में रेत की सप्लाई कराई जा रही है।

तो वहीं  इसके बाद टीकमगढ़ जिले के दो पूर्व विधायक राहुल लोधी और राकेश गिरी के द्वारा पत्रकारवार्ता कर सांसद प्रतिनिधियों के खिलाफ अनर्गल बयान बाजी की गई। जबकि दोनों विधायक इस बार चुनाव में पराजित हुए थे। 

वीरेन्द्र खटीक के द्वारा शासकीय योजनाओं में हो रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए हर संस्था में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। जिसके कारण अब जनपदों एवं जिला पंचायतों में एवं नगर पालिका में प्रतिनिध बैठने से भ्रष्टाचार करने वालों पर अंकुश लगने लगा है। 

विधायकों को सांसद प्रतिनिधि रास नहीं आ रहे हैं। जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी में अंतरकर्लह जारी है। हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दो छतरपुर के विधायक एवं दो पूर्व विधायक टीकमगढ़ को भोपाल में तलब किया है।