विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने किया सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत
//राजेश पाराशर//
नेटवर्क सागर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत निर्वाचन प्रक्रिया उपरांत रविवार को मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रतिनिधियों की घोषणा हुई जिसमें सागर विधानसभा के यमुना ताई मंडल से अध्यक्ष मेधा दुबे, मंडल प्रतिनिधि श्रीकांत जैन, सागर नगर मंडल अध्यक्ष अमित वैसाखिया, मंडल प्रतिनिधि विक्रम सोनी, डॉ. हरिसिंह गौर मंडल अध्यक्ष नीरज यादव, मंडल प्रतिनिधि मनीष चौबे, डॉ.भीमराव अम्बेडकर मंडल अध्यक्ष नीलम अहिरवार, मंडल प्रतिनिधि रीतेश मिश्रा को बनाया गया है। घोषणा उपरांत नव नियुक्त पदाधिकारियों ने एक साथ पं.दीन दयाल उपाध्याय चौक पर स्थित पं.दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह ,जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत,निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी, जिला महामंत्री श्याम तिवारी ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कर बधाई दी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ आतिशबाजी की व ढोल बाजों की धुन पर डांस किया।