//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। भारतीय जनता पार्टी ने छह साल बाद घुवारा मंडल अध्यक्ष के पद पर बदलाव करते हुए लखन फौजदार को नया अध्यक्ष नियुक्त किया। सोमवार सुबह इसकी घोषणा होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया और बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। लखन फौजदार को उनकी सादगी, मिलनसार स्वभाव और प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के कारण इस पद के लिए चुना गया।
इस नियुक्ति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, सागर संभाग संगठन प्रभारी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, दमोह क्षेत्र के सांसद राहुल सिंह लोधी, राजनगर विधायक अरविंद्र पटेरिया, बड़ामलहरा की पूर्व विधायक रेखा यादव और जिला पंचायत प्रतिनिधि शशिकांत अग्निहोत्री की प्रमुख भूमिका रही।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष लखन फौजदार ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बधाई देने वालों में पूर्व मंडल अध्यक्ष पहलवान सिंह, प्रेम नारायण मिश्रा, स्वरूप सिंह, सुरेंद्र राय, महेंद्र सिंह, आलोक जैन, जाहर सिंह, भोला कुशवाहा, मुकेश अहिरवार, टीकाराम लोधी, लाले सेन, विजय अहिरवार और रवि राजपूत सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नए मंडल अध्यक्ष से कार्यकर्ताओं को संगठन में नई ऊर्जा और मजबूती की उम्मीद है।