Translate

शुक्रवार, 10 जनवरी 2025

बुन्देलखण्ड में गांव गांव तक पानी पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है केन्द्र सरकार......केन बेतवा लिंक परियोजना का लाभ बकस्वाहा विकासखण्ड को दिलाने का करूंगा पूरा प्रयास:- राहुल लोधी

//नवनीत जैन, रूपेश जैन//

बकस्वाहा(छतरपुर)। छतरपुर जिले से सबसे दूर स्थित बकस्वाहा विकासखण्ड पिछले कई दशकों से सूखे की चपेट में रहा है हाल ही में उलदन बांध और केन बेतवा लिंक परियोजना से क्षेत्रीय लोग अच्छे दिनों की आस लगाए बैठे थे लेकिन केन बेतवा लिंक परियोजना के भूमिपूजन के साथ ही लोगों के चेहरे पर मायूसी दिखने लगी  क्योंकि केन बेतवा लिंक परियोजना से लाभान्वित होने वाली तहसीलों में बकस्वाहा का नाम नहीं था।

44 हजार 605 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली केन बेतवा लिंक परियोजना से बुन्देलखण्ड क्षेत्र के 6 जिले छतरपुर,टीकमगढ़, निवाड़ी,पन्ना,दमोह एवं सागर समेत प्रदेश के 10 जिलों को सिंचाई एवं पेयजल मुहैया कराया जाना है छतरपुर जिले की 10तहसीलों के 688 ग्रामों को इसका लाभ मिलेगा गौरतलब है कि एक ओर बड़ामलहरा को वही दूसरी ओर दमोह जिले को तो इस परियोजना का लाभ मिलना तय है फिर दोनों के मध्य में स्थित बकस्वाहा को इसका लाभ क्यों नहीं।

क्षेत्रीय लोगों और जनप्रतिनिधियों द्वारा केन बेतवा लिंक परियोजना से लाभान्वित तहसीलों में बकस्वाहा को जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है वही बकस्वाहा दौरे पर पहुंचे भा जा पा सांसद राहुल लोधी से क्षेत्रीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने लिंक परियोजना से लाभान्वित तहसीलों में बकस्वाहा का नाम जुड़वाने की मांग रखी।

सांसद राहुल लोधी ने केन बेतवा लिंक परियोजना का पानी बकस्वाहा तहसील तक पहुंचने का आश्वासन देते हुए बताया कि केन्द्र सरकार दृढ़ संकल्पित है कि बुन्देलखण्ड जो कि पूरे भारत में सबसे अधिक सूखा ग्रस्त है केन बेतवा लिंक परियोजना से बुन्देलखण्ड क्षेत्र में गांव गांव तक पानी पहुंचने का काम किया जाएगा अभी परियोजना का प्रारंभिक फेस है  जैसे ही परियोजना अपने मूर्त रूप में पहुंचेगी तब जो तहसील अभी जोड़ी नहीं गई है उन्हें जोड़ने का पूरा प्रयास किया जायेगा।