//रत्नेश रागी, रूपेश जैन//
बकस्वाहा(छतरपुर)। निकटवर्ती देश का सुविख्यात श्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र द्रोणगिरि (सेंधपा) में वार्षिक मेला का समापन विविध कार्यक्रमों के साथ बुधवार 12 फरवरी को किया जा रहा है।
जैन तीर्थ द्रोणगिरि के उपाध्यक्ष राजेश रागी ने विज्ञप्ति में बताया कि गुरुदत्तादि साढ़े आठ करोड़ मुनिराजों की साधना एवं निर्वाण स्थली श्री दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र द्रोणगिरि में दिनांक 10 फरवरी सोमवार से त्रिदिवसीय वार्षिक मेला विविध कार्यक्रमों के साथ प्रारम्भ हो गया था। आज रात्रि में चौबीसी जिनालय परिसर में महाआरती, भक्तामर दीपार्चना के अलावा प्रबंध समिति की क्षेत्र विकास के आवश्यक विभिन्न मुद्दों पर बैठक की जायेगी तथा तीर्थ क्षेत्र की महासमिति का वार्षिक अधिवेशन किया जावेगा और कल बुधवार 12 फरवरी को प्रातः अभिषेक शांतिधारा पूजन श्री शांतिनाथ विधान एवं दोपहर में वार्षिक अधिवेशन एवं जलविहार अभिषेक के साथ समापन किया जा रहा है। द्रोणगिरि ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष श्रेणिक मलैया व मंत्री सुनील घुवारा, प्रबंध समिति के अध्यक्ष कपिल मलैया व मंत्री सनत कुटौरा ने सभी सधर्मी बन्धुओं से पधारने तथा वंदना कर सातिशय पुण्यांर्जन करने की अपील की है।