//अंशुल असाटी//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा बस स्टैंड पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भैंसो से भरा ट्रक जप्त कर भैंसों को मुक्त कराया साथ ही ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर के विरुद्ध कार्रवाई की थाना प्रभारी सुनीता विदुआ ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर बटियागढ़ से तेज रफ्तार भैंसो से भरा ट्रक क्रमांक यूपी 80 जेटी 0580अमोंदा बैरियर को तोड़ते हुए बक्सवाहा से हीरापुर की तरफ जा रहा था जिसे बस स्टैंड पर रोक कर चैक किया तो उसमें 13 नग भैंसे बरामद की गई जानकारी के अनुसार भैंसों को वध करने के उद्देश्य से भर कर ले जाया जा रहा था
आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई
ट्रक को जप्त कर रईस खान निवासी सहारानपुर उत्तर प्रदेश जिला कानपुर, गोपाल सिंह निवासी धौलपुर राजस्थान के कब्जे से 13 भैंसों को मुक्त कराकर गौशाला में भेज दिया गया है साथ ही पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।