Translate

सोमवार, 19 मई 2025

भीमकुंड में गूंजे जय कन्हैया लाल के जयकारे: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।




//सत्यम खरे//

बाजना(छतरपुर)। दर्शनीय स्थल भीमकुंड धाम पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतर्गत आज श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा-भाव से मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु जन्मोत्सव की भक्ति में डूबे नजर आए।

ओम साई राम बस सेवा के संचालक अशोक श्रीवास्तव अपने पूरे परिवार सहित इस पावन आयोजन में सम्मिलित हुए और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को पूरी भक्ति और उल्लास के साथ मनाया। इस धार्मिक आयोजन में जगजीवन खरे ने वासुदेव की भूमिका निभाई।

पूरी कथा का वाचन श्री श्री 108 श्री सुरेंद्र महाराज के पावन मुखारविंद से किया जा रहा है, जिसे श्रद्धालु भावविभोर होकर सुन रहे हैं। आयोजन का नेतृत्व भीमकुंड धाम के महंत श्री शंकणाचार्य जी महाराज द्वारा किया जा रहा है।