Translate

रविवार, 25 जनवरी 2026

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर शुष्क दिवस घोषित।


छतरपुर। कलेक्टर छतरपुर पार्थ जैसवाल ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 को संपूर्ण दिवस के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है। इस आदेश से मदिरा का क्रय विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। जिससे देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री की दुकानों तथा एकल समूह के देशी एवं विदेशी मदिरा की सभी फुटकर दुकानों सहित थोक विक्रय केन्द्र, वाईन शॉप, देशी एवं विदेशी मदिरा भाण्डागार बंद रहेंगे।