Translate

रविवार, 25 जनवरी 2026

गणतंत्र दिवस पर भोपाल में सलामी देंगे स्वयंसेवक अशीष देशमुख।

 

नेटवर्क इंदौर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस श्री अटल बिहारी वाजपेईयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय इंदौर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक  का चयन राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए हुआ है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ममता चंद्रशेखर द्वारा स्वयंसेवक आशीष देशमुख को शुभकामनाएं दी गई एवं उसके कठोर मेहनत और परिश्रम की सराहना की ।राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई   स्वयंसेवक अब 26 जनवरी को लाल परेड ग्राउंड, भोपाल में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में  प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सलामी देंगे व देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्वयंसेवक अशीष देशमुख के चयन हेतु महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तीनों कार्यक्रम अधिकारी प्रो. शांता चौहान, डॉ.अरुण कुमार आर्य, डॉ. ज्ञानेश्वर तिखे आदि ने मार्गदर्शन किया। उक्त जानकारी डॉ.वन्दना जोशी ने दी।