Translate

सोमवार, 10 सितंबर 2018

जनसंवाद के जरिए लोगों को कर रहे जागरूक


 रूपेश जैन बक्सवाहा(छतरपुर)| शासन के द्वारा चलाए जा रहे हैं यातायात जन सुरक्षा अभियान की पहल जिले के बक्सवाहा में भी देखने को मिली है| यहां दिन-प्रतिदिन यातायात जन सुरक्षा अभियान की पहल जारी है जैसा कि नगर के थाना प्रभारी श्री रामनाथ तिवारी जी के द्वारा बताया गया कि यह अभियान यातायात सुरक्षा सप्ताह है जो 04/09/18 से 11/ 09/18 तक चलाया जा रहा है जिसमें लोगों को यातायात सुरक्षा के बारे में जागरूक तो किया ही जा रहा है लेकिन मैं बाद में भी इस कार्य के प्रति अपनी सजगता बनाए रखूंगा|

 जगह जगह चल रहा अभियान

 रविवार को बस स्टैंड पर जनसंवाद व चौपाल लगाकर लोगों को यह जानकारी दी गई यातायात सुरक्षा के नियमों का पालन कैसे करें|और इसके साथ ही साथ लोगों को जागरुक कर गया कि यातायात के नियमों का सदा पालन करें|क्योंकि आपकी सुरक्षा ही आपके हाथों में है|

 छात्रसंवाद कर किया जागरूक


 वहीं दूसरी ओर नगर में संचालित शासकीय नवीन महाविद्यालय बक्सवाहा में एक विशाल छात्रसंवाद कार्यक्रम का आयोजन थाना प्रभारी द्वारा किया गया| जिसके दौरान छात्र-छात्राओं से संवाद करते समय यह बात कही गई कि पुलिस और छात्र-छात्राओं का एक सबसे अलग और मित्र की भांति संबंध है| और अगर हम यातायात सुरक्षा से जुड़े नियमों को भली-भांति ढंग से पालन करें व इस बात अपने जरिए और लोगों तक पहुंचाएं जिससे लोगों को यातायात के प्रति जागरुक किया जा सके|और हम इससे यातायात संबंधी दुर्घटनाओं से भी बच सकते हैं|
इसके साथ ही साथ कार्यक्रम के दौरान संस्थागत स्टाफ छात्रसंघ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे| तथा छात्र संघ अध्यक्ष सुषमा प्रजापति एवं अन्य छात्रसंघ पदाधिकारियों तथा छात्र-छात्राओं ने भी थाना प्रभारी को सादर धन्यवाद दिया कि जो उन्होंने यातायात सुरक्षा से जुड़े नियम बताकर हमें जागरुक किया|