Translate

मंगलवार, 11 सितंबर 2018

मनाया गया:अन्नप्रासन दिवस


 रूपेश जैन बक्सवाहा(छतरपुर) | मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही मंगल दिवस योजना का प्रभाव छतरपुर में भी देखने को मिला है जहां जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में मंगलवार के दिन कोई भी कुपोषण मिटाने के लिए खास कार्य किया जाता है|
 इस कुपोषण जैसी गंभीर बीमारी को मिटाने की एक मुहिम बक्सवाहा में भी देखने को मिली है जहां नगर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में इस बीमारी से लड़ने की मुहिम जारी है| तो वही वार्ड क्रमांक 12 में भी मंगलवार को अन्नप्राशन सप्ताह का आयोजन किया गया| जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शशिप्रभा जैन द्वारा वार्ड की महिलाओं को यह जानकारी दी गई कि हम सबको मिलकर इस कुपोषण जैसी बीमारी को मिटाना है और इसे मिटाने के लिए सबसे जरूरी है बच्चे को मां का दूध मिलना लेकिन जन्म के 6 माह बाद बच्चों को अर्ध ठोस चीजें(खिचड़ी,दलिया,दाल) तो दे सकते हैं पर ऐसी चीजें बिल्कुल भी ना दें जो उनके गले में फंस सकती हैं|

 इनका हुआ अन्नप्राशन

 

 कार्यक्रम के दौरान अग्रिम जैन व स्वास्ति जैन का धूमधाम के साथ अन्नप्राशन करवाया गया|
 इसके साथ ही साथ कार्यक्रम के दौरान वार्डवासी महिलाएं प्रीति जैन,मथुरा साहू,रुचि जैन,कौशल्या साहू,पार्वती सोनी,सुनीता साहू सहित बड़ी संख्या में किशोरियां एवं बच्चे मौजूद रहे|