सरकार की जनविरोधी नीतियों का दे जवाब,भारत बंद को बनाएं सफल:आलोक चतुर्वेदी
छतरपुर|कांग्रेस द्वारा रखे गए 10 सितंबर सोमवार को भारत बंद को लेकर विगत कारणों में, इतिहास में पहली बार पेट्रोल की कीमतें 87 रुपए और डीजल की कीमत 75 रुपए के पार पहुंच गई है ईंधन की यह महंगाई देश की आम जनता का जीवन तबाह कर रही हैं| राफेल विमान घोटाला देश का सबसे बड़ा घोटाला है| देश के युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं और केंद्र और प्रदेश की सरकार उनका मजाक बना रही है यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक चतुर्वेदी भजन भैया ने प्रेस को जारी बयान में कहीं|साथ ही साथ उन्होंने कहा कि भाजपा की इन्हीं जनविरोधी नीतियों का जवाब आम जनता को देना होगा| इसके साथ ही कांग्रेस आम जनता की लड़ाई लड़ने के लिए मैदान में है| श्री चतुर्वेदी जी ने छतरपुर के सभी व्यापारियों एवं आम जनता से अपील की है कि इस बंद को सफल बना कर भाजपा सरकार की ईट से ईट बजाएं ताकि सरकार जनता की ताकत के आगे झुके और आम जनता को इस महंगाई से राहत मिल सके|