Translate

शनिवार, 27 अक्टूबर 2018

खुदी पड़ी सड़क, रहगीरों को चलने में हो रही परेशानी

खुदी पड़ी सड़क, राहगीरों को चलने में हो रही परेशानी


 रूपेश जैन बक्सवाहा(छतरपुर)| नगर के 15 वार्डों में जल आवर्धन योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है जिसमें ठेकेदार द्वारा नगर की सीसी रोड को मनमानी तरीके से खोद कर पाइप लाइन बिछाई जा रही है लेकिन खुदी पड़ी हुई सड़क पर मलबे को सही तरीके से नहीं उठाया जा रहा है और ना ही नालियों को सही तरीके से भरा जा रहा है जिसके चलते नगर के बार्ड 6,में लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी सही तरीके से उन गड्ढों को बंद नहीं किया गया जिससे मार्ग पर निकलने वाली दो पहिया वाहन एवं पैदल निकलने बाले राहगीरों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ रहा है इसी मार्ग पर स्थित एटीएम माता मंदिर एवं मस्जिद हैं लोगों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है बार्ड नंबर 9,10 एवं खेर माता जाने का रास्ता एवं मठ स्थान जाने के लिए लोगों काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसमें एक रोड पर पाइप लाइन के लिए खोद डाली साथ ही खोदे गए मार्ग की पत्थर मिट्टी भी निकाल दी गई जिससे मार्ग में 1 से 2 फुट चौड़े गड्ढे हो गए रहवासियों का कहना है कि हम लोगों को खुदी हुई रोड से निकलने में काफी परेशानियां हो रही हैं और कई बार तो हम लोग रात के समय जब आते हैं तो बड़ी मुश्किल से अपने घर तक पहुंच पाते हैं बार्ड वासियों का कहना है कि यहां का काम अधूरा छोड़ कर चले गए हैं काम को जल्दी पूरी तरीके से कराया जाए जिससे हम वार्ड वासियों को आवाजाही में परेशानी ना हो। लोगों का कहना है कि खेर माता जाने का रास्ता ठेकेदार द्वारा लगभग दो माह पहले पाइप लाइन डालने के लिए खोदा गया था पाइप लाइन तो डल गई पर रोड पर 2 फुट के गहरी गड्ढे अभी भी हैं सोचने वाली बात यह है कि काम पूर्ण हो जाने के बावजूद भी रोड को पुनः सीसी नहीं कराया गया|

 इनका कहना है...

 ठेकेदार द्वारा काम पूरा हो जाने के बाद सड़क को अधूरा छोड़ा जा रहा है इस संबंध में जानकारी आपसी मिली है ठेकेदार को अभी आदेश करता हूं समस्या जल्द दूर होगी|

 लखनलाल पाठक सीएमओ नगर परिषद(बक्सवाहा)

 इनका कहना है कि...

 पाइप लाइन डलने के बावजूद भी रोड को बंद नहीं किया गया रोड पर मलबे के कारण निकलने में दिक्कत हो रही है इसकी जानकारी आप से मिली है सीएमओ को निर्देश देकर समस्या का हल करवाता हूं|

 मनोज मालवीय एसडीएम(बिजावर)