Translate

शनिवार, 27 अक्टूबर 2018

मानव श्रंखला बनाकर,किया मतदान करने को प्रेरित

मानव श्रृंखला बनाकर,किया मतदान करने को किया प्रेरित


संवाददाता हर्षित जैन पाटन(जबलपुर)| नगर परिषद पाटन के तत्वाधान में तान्या कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में मतदान जागरुकता को लेकर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इस अवसर पर शासकीय माध्यमिक स्कूल पाटन, शासकीय माध्यमिक स्कूल बूढ़ी कोनी, तान्या कान्वेंट हायर सेकेंडरी के बच्चों ने मानव श्रंखला बनाकर इण्डिया के लिये मतदान करने प्रेरित किया|
 जिसमें बच्चों ने बढ़ –चढ़ कर हिस्सा लिया ,निर्वाचन पर बच्चों ने आकर्षक चित्र ,रंगोली ,मेंहदी , के द्वारा निर्वाचन एवं मतदान के महत्व को प्रतिपादित किया |
एवं इसके साथ ही ‘प्रजातंत्र में निर्वाचन का महत्व’ शीर्षक पर एक से बढ़कर एक निवंधों की रचना की एवं मानव श्रंखला के माध्यम से (बोट फॉर इंडिया ) बनाकर ‘मतदान का सन्देश दिया |
 ‘कार्यक्रम में बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए पाटन तहसीलदार श्यामनंदन चंदेले , सी.एम् .ओ. पूजा बुनकर,विद्यालय के प्राचार्य सी .एस. ठाकुर शिक्षक राजेश नायक,हर्ष मनोज दुबे ,ने छात्रो को उपहार प्रदान किया | मननीय तहसीलदार महोदय एवं सी.एम.ओ. मेडम ने अपने उद्बोधन में छात्रो से अपील की कि वे अपने परिवार एवं आस-पड़ोस के लोगो को मतदान के लिए प्रेरित करें एवं देश के विकास में प्रत्येक मत के महत्व को समझाया | इस अवसर पर धीरेन्द्र सिंह ,सुजीत सिंह , राहुल जैन , अनिल पाठकर हर्षित जैन,शिक्षक जसपाल सिंह किशन अवस्थी, ब्रजेश विश्वकर्मा ,विनोद मिश्रा ,अनिल पटेल ,हेमंत शर्मा ,लता रैकवार ,आस्था सती ,विपिन अवस्थी ,अनीता पटेल ,नेहा सोनी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे|









Rupesh jain -: विज्ञापनों के लिए संपर्क|(7247230761)