Translate

रविवार, 21 अक्टूबर 2018

छतरपुर विधानसभा,यह हो सकते हैं सपाक्स अधिकृत प्रत्याशी

छतरपुर विधानसभा, यह हो सकते हैं सपाक्स अधिकृत प्रत्याशी



 पत्रकार एवं समाजसेवी विनोद अग्रवाल हो सकते हैं छतरपुर विधानसभा के अधिकृत प्रत्याशी


 छतरपुर। सपाक्स पार्टी एवं पेंशनर एसोशिएसन- सपाक्स कर्मचारी संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आज नरसिंह मंदिर में दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एवं पेंशन एसोशिएसन के अध्यक्ष सहित सैकड़ों कर्मचारियों और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया। इस आयोजन में सभी लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर भारी मात्रा में पत्रकारों में सुशील दुबे, भूपेन्द्र सिंह, संजू त्रिपाठी, इम्तियाज खान, राम कुमार कुशवाहा, आशीष उपाध्याय, मनीष खरे, नरेन्द्र सर्राफ, सत्येन्द्र परमार, राजेन्द्र रैकवार और पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपेन्द्र बुंदेला, उपाध्यक्ष मनेन्दु पहारिया, पार्टी के युवा कार्यकर्ता, पेंशनर एसोशिएसन के अध्यक्ष गोस्वामी, सपाक्स कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बीपी चंसोरिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने के लिए माई के लालों को आग्रह किया है कि वह एक जुट होकर सपाक्स संगठन में जुड़े, सदस्यता अभियान को तेजी से बढ़ाएं। जगह जगह नुक्कड़ सभाएं आयोजित करें एवं घर घर जाकर सपाक्स संगठन का मुख्य उद्देश्य एवं अपने विचार धाराओं से अवगत कराएं। बैठक लगभग दो घंटे तक चली इस बैठक में छतरपुर विधानसभा के लिए वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी विनोद अग्रवाल को अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने का सर्वसम्मित से निर्णय लिया गया। इस अवसर पर पत्रकार विनोद अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा है कि सपाक्स संगठन की आज अतिअवश्यकता है दोनों पार्टियों से आम जनता ऊब चुकी है। उसके पास कोई विकल्प नहीं है। यदि सपाक्स पार्टी राजनीति में आई है तो आम आदमी और एससी एसटी एक्ट एवं आरक्षण से पीडि़त लोग इस संगठन में जुडऩा चाहते हैं और तनमनधन से अपना सहयोग करने के लिए तैयार हैं। 6 सितंबर को पूरा भारत बंद के आह़्वान का नतीजा है कि सपाक्स पार्टी एक नई पार्टी के रूप में उभरी है। इस पार्टी को सभी समाज के लोगों का समर्थन मिल रहा है।