Translate

रविवार, 21 अक्टूबर 2018

बुराई पर हुई अच्छाई की जीत


 रूपेश जैन बक्सवाहा(छतरपुर)|  हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के तहसील प्रांगण में दशहरे का आयोजन किया गया जिसमें कुडेरिया मंदिर से राम लक्ष्मण हनुमान जी की झांकी को सजा कर नगर के मुख्य मार्गों से निकाल कर तहसील प्रांगण पहुंची जो आकर्षण का केंद्र रही जहां पर दशहरा कार्यक्रम आयोजित किया गया नगर की ऐतिहासिक 52बा दशहरा कार्यक्रम बजरंग दलअखाड़ा के तत्वाधान में किया जाता है नगर में विराजमान समस्त देवी प्रतिमाएं अपनी अपनी कमेटियों द्वारा सजा कर तहसील प्रांगण दशहरा मैदान में ले जाया गया जहां पर दशहरा मैदान में जनप्रतिनिधियों द्वारा एवं बजरंग दल अखाड़ा द्वारा देवी प्रतिमाओं की एबं भगवान श्रीराम लक्ष्मण हनुमान जी की विधिवत पूजा अर्चना की गई उस के बाद अखाड़े के सदस्यों द्वारा अस्त्र शस्त्रों की पूजा अर्चना की गई नवदुर्गा के दसबे दिन शाम 5:30 बजे से तहसील प्रांगण में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों का आना जाना शुरू हो गया शाम 6:30 बजे तहसील प्रांगण में दर्शकों की भीड़ से ग्राउंड खचाखच भर गया बजरंग दल अखाड़ा सदस्यों की कमेटी द्वारा 3000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई नगर की ऐतिहासिक बजरंग दल अखाड़ा की आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था थाना बक्सवाहा के थाना प्रभारी रामनाथ तिवारी द्वारा की गई जिसके चलते कार्यक्रम एवं देवी विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ तहसील प्रांगण में बजरंग दल अखाड़ा के सदस्यों द्वारा 2 घंटे तक अपने अपने अलग अलग करतब दिखाएगए ग्राउंड में चारों तरफ रंग बिरंगी लाइटिंग लगाई गई कार्यक्रम का संचालन भूषण तिवारी द्वारा किया गया उसके बाद राम रावण युद्ध चलने के बाद आख़िरकार बुराई पर अच्छाई की जीत हुई और बुराई का प्रतीक रावण मारा गया रावण के पुतले में आग लगा कर जलाया गया उसकी बाद लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत को एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी कार्यक्रम में उपस्थित बजरंग दल अखाड़ा नगर के गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि एवं थाना बक्सवाहा मुख्य रूप से उपस्थित रहा |
बजरंग दल अखाड़ा के अध्यक्ष अनिल सोनी का कहना है की
- नगर में ऐतिहासिक दशहरा कार्यक्रम लगातार 52 वर्षों से बजरंग दल अखाड़ा के तत्वाधान में किया जाता है हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न किया गया शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम संपन्न होने में थाना बक्सवाहा के थाना प्रभारी राम नाथ तिवारी का बहुत ही अच्छा सहयोग प्राप्त हुआ है|