छात्र छात्राओं को विधिक सहायता शिविर लगाकर कानून संबंधी दी जानकारी
संवाददाता हर्षित जैन पाटन(जबलपुर)| जिला विधिक साक्षरता शिविर के तत्वाधान में नगर के तान्या कान्वेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल में शिविर लगाकर छात्र-छात्राओं को कानून संबंधी जानकारी दी कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक साक्षरता क्लब अध्यक्ष माननीय न्यायाधीश शरद भमकार ,प्रथम श्रेणी न्यायिक माजिट्रेट माननीय विवेक शिवहरे,जिला विधिक साक्षरता क्लब सचिव प्रदीप सिंह,यूनियन बैंक शाखा पाटन प्रबंधक अनिल कुमार,प्राचार्य चरण सिंह,एड अभिषेक अग्रवाल,धीरेंद्र सिंह ने सरस्वती पूजन कर प्रारम्भ किया इस अवसर पर बच्चो को संबोधित करते हुये न्यायाधीश शरद भामकर ने बच्चो को वीडियो क्लिप के माध्यम से शिक्षा की आवश्कता एवं कानूनी अधिकार सम्बन्धी अनेक जानकारियां दी,माननीय भामकर जी ने बच्चो से कानून सम्बन्धी प्रश्न करते हुए चर्चा की एवं बच्चो के अधिकारों की जानकारी दी|
माननीय न्यायधीश जी ने कंप्यूटर आधारित शिक्षा की महत्ता एवं कानून की आवश्कता पर प्रकाश डालते हुए बच्चो को उनके पड़ोस में शिक्षा से बंचित एवं जिनके अधिकारों का हनन हो रहा है ,उनकी विधिक साक्षरता क्लब के माध्यम से मदद करने का आह्वान किया l साथ ही संकटग्रस्त बच्चो की मदद के लिए 1098 टोलफ्री पर जानकारी देने की सलाह दी इसके अलावा कार्य स्थल पर यौन उत्पीडन की समस्या एवं रोकथाम के उपाए सुझाये यह निर्देश सरकारी,अर्ध सरकारी तथा निजी कार्य स्थलों पर भी पूरी तरह लागू है| महिला एवं पुरुष सभी क्षेत्रो में बराबर है|उन्हें सही मजदूरी ,गर्भवती महिला से भरी काम न कराने ,बच्चा होने के समय छुट्टी का वेतन पूरा देना सभी महिलाओ का अधिकार है अदि जानकारी दी|
यह रहे मौजूद...
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिक्षक सुजीत सिंह ,जसपाल सिंह,किशन अवस्थी ,विनोद मिश्रा,अनिल पटेल ,ब्रजेश विश्वकर्मा ,लता रैकवार ,हेमंत शर्मा ,विपिन अवस्थी ,मोहित अग्रवाल ,राज प्रजापति ,नीरज अग्रहरी ,दीव्य दीवान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे|