आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों का किया निरीक्षण
शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव पूर्ण करने की की अपील:कलेक्टर
उनके साथ बडामलहरा एसडीएम राजीव समाधिया, एसडीओपी, तहसीलदार भी मौजूद रहे। कलेक्टर एसपी ने आज दोपहर बड़ामलहरा पहुंचकर विधानसभा प्रत्याशियों के नामांकन भरने हेतु बनाये गये नामांकन कक्ष का बारीकि से निरीक्षण किया। इसी तरह कृषि उपजमंडी जहां पर पुलिसकर्मियों के ठहरने के लिये व्यवस्था की गयी है उस स्थल का भी निरीक्षण किया। उसके बाद कलेक्टर रमेश भंडारी और पुलिस अधीक्षक विनीत खन्ना अधीनस्थ अधिकारियों के साथ अमोदा बैरियल पहुंच कर निरीक्षण किया क्योंकि यह बैरियल छतरपुर एवं दमोह जिले की सीमा का बैरियल है। वहां भी अधिकारियों को तमाम दिशा निर्देश दिये इसके बाद कलेक्टर एसपी ने बकस्वाहा थाने पहुंचकर वहां पुलिस और राजस्व अधिकारियों की बैठक ली तथा निर्वाचन संबंधी कार्यो की समीक्षा कर कानून व्यवस्था चुस्त-द्रुस्त बनाये रखने के एवं मतदान केंद्रों पर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये।
