Translate

शनिवार, 10 नवंबर 2018

कचड़े में लगी आग,नहीं ले रहे सुध

जगह-जगह कचड़े मे लगी आग...


रूपेश जैन बक्सवाहा(छतरपुर)| एक तरफ तो राज्य से लेकर केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तमाम वादे किए जाते हैं तो वहीं दूसरी तरफ नगर द्वारा एकत्रित कचरा भीषण प्रदूषण का सबब बन रहा है|
 नगर बक्सवाहा में नगर परिषद द्वारा कचरे को नगर से एकत्रित करवाकर नगर से लगभग 2 किलोमीटर दूर sh-37 के पास इंडियन पेट्रोल पंप के सामने फिकवाया जाता है तो कहीं इसके बावजूद उस कचरे में आग लगा दी जाती है जिससे इस व्यर्थ कचरा में लगी आग से प्रदूषण तो फैलता ही है एवं इसके अलावा वहां पर आसपास रहने वाले लोगों तथा SH-37 निकलने वाले लोगों को भी खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है|

 हो सकती है दुर्घटना...

एकत्रित कचड़े में लगी आग तथा पेट्रोल पंप के पास में होने के कारण कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना|

 इनका कहना...

सूचना आपके द्वारा मिली है इस संबंध में अभी फायरमैन को सूचित करके आग को शांत करवाता हूं|

☆ लखनलाल पाठक(सीएमओ बक्सवाहा)










☆ विज्ञापन के लिए संपर्क (7247230761)