Translate

सोमवार, 5 नवंबर 2018

इन जैन तीर्थ क्षेत्रों में बुधवार को चढ़ेगा निर्वाण लाडू 


रूपेश जैन बकस्वाहा( छतरपुर)| छतरपुर जिले छतरपुर जिले की प्रसिद्ध विश्वविख्यात जगह जैन तीर्थक्षेत्र रेशंदीगिरि ( नैनागिरी ) तथा द्रोणगिरि ( सेंधपा ) में जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण महोत्सव के मंगल अवसर पर दिनांक 7 नवंबर बुधवार को निर्वाण लाडू भक्ति भाव तथा विविध आयोजनों के साथ चढ़ाया जाएगा ।
 श्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र रेशंदीगिरि तथा द्रोणगिरि समिति के उप मंत्री राजेश रागी ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि बरदत्तादि पंच ऋषि राजो की निर्वाण भूमि व भगवान पारसनाथ की समवसरण स्थली जैन तीर्थ नैनागिरि तथा गुरुदत्तादि ऋषि राजो की निर्वाण भूमि द्रोणागिरि ( लघु सम्मेद शिखरजी ) में भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण महोत्सव पर प्रातः काल सामूहिक पूजन मस्तकाभिषेक और निर्वाण कांड के साथ लाडू चढ़ाया जाएगा ।
नैनागिरि तीर्थ के अध्यक्ष सुरेश जैन आईएएस व झलकन लाल लोहिया , मंत्री दामोदर सेठ , द्रोणगिरि तीर्थ के अध्यक्ष कपूरचंद घुवारा व कार्यकारी अध्यक्ष कपिल मलैया, मंत्री भागचंद पीली दुकान ने सभी से इस अवसर पर पधार कर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।





☆ विज्ञापन के लिए संपर्क - 7247230761