//जसवंत सिंह यादव//
बिजावर(छतरपुर)। बिजावर थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी ने बिजावर क्षेत्र में हो रहे जुआ पर लगाम लगाने में कामयाबी हासिल कर ली है अपनी दबंग निष्पक्ष छवि के लिए प्रसिद्ध राजकुमार तिवारी ने जब से बिजावर थाने की कमान संभाली है तब से पूरे क्षेत्र में अपराधियों में पुलिस का एक अलग ही डर है, श्री तिवारी के दिन रात थाना क्षेत्र में भ्रमण से पूरे थाने क्षेत्र में शांति का माहौल बन गया है। बिजावर थाना क्षेत्र की जनता को नए थाना प्रभारी श्री तिवारी का दोनों पक्ष को एक दूसरे के समस्त कर पूरे मामले की जानकारी लेना और तुंरत कार्यवाही करना जनता में इनकी लोगप्रिय का एक मुख्य कारण भी है। जिससे पुलिस विभाग पर जनता का भरोसा ओर बढ़ता हुआ देखने को भी मिल रहा है।
