एक दिवसीय अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन।
वन परिक्षेत्र वाजना के जंगलो मे हुआ आयोजन....
वन परिक्षेत्राधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने बताया कि, विभागीय आदेशानुसार मप्र ईको पर्यटन विकास बोर्ड के सहयोग से अनुभूति कार्यक्रम वर्ष 2018- 19 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाजना और शाहगढ के 205 स्कूली बच्चों ने हिस्सा लेकर जंगली गतिविधियों को जाना और समझा।
साथ ही वनों और बन्य प्राणियों के महत्व को भी उन्होनें जाना।
सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक बच्चों ने विभागीय अमला के साथ पूरा दिन जंगल में बिताया। वन और बन्य प्राणियों से जुडे विषय पर प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई।
उम्दा प्रदर्शन करनें वालें प्रतियोगियों को आकर्षक पुरुस्कार भेट कर, प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के इस अवसर पर डॉ कल्पना तिवारी बिजावर, ऋतु उपाध्याय थाना प्रभारी बाजना, आरसी जैन प्राचार्य, काशीराम अहिरवार सरपंच निमानी उपस्थित रहे।
