एकत्रित होकर की कड़ी कार्रवाई की मांग।
रूपेश जैन बक्सवाहा(छतरपुर)| नगर के सेन समाज द्वारा सभी एकत्रित होकर तहसील प्रांगण में पहुंचकर तहसीलदार को एक ज्ञापन देकर कहा गया कि दमोह जिले के ग्राम भटिया में बंधु सिंह लोधी के द्वारा एक 70 वर्ष के बुजुर्ग आदमी को बेरहमी से मार्कर उसकी हत्या कर दी।ज्ञापन में बताया गया है कि शनिवार के दिन तहसील हटा के बंधु सिंह लोधी ने गांव के ही निवासी चिल्कन सेन पिता फुंदी लाल सेन उम्र 70 वर्ष को दाढ़ी बनाने के लिए घर बुलाया और घर पहुंचने के बाद बंधु सिंह ने सिर में पत्थर मारकर पहले उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया चिल्कन सेन की पत्नी ने हटा चिकित्सालय में अपने पति को भर्ती कराया वहां जिसे जिला चिकित्सालय के डॉक्टर ने दमोह के लिए रेफर कर दिया दमोह पहुंचते ही जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने रात्रि करीब 1:00 बजे चिलकन सेंध को मृत घोषित कर दिया ।
जिसके बाद क्षेत्र के सभी सेन समाज होने ज्ञापन के माध्यम से बंधु सिंह लोधी के ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाए अगर ऐसा नहीं होने पर पुनरावर्तन इस संबंध में संपूर्ण प्रदेश की सर्व सेन समाज सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगा ज्ञापन देने वाले जगदीश सेन, नरेंद्र सेन ,जमुना सेन महेंद्र सेन राजन संजीव सेन धनीराम नापित श्याम नापित विनोद सेन अनिल सैन गोलू सेन आदि रहे।