Translate

मंगलवार, 1 जनवरी 2019

 बुन्देलखण्ड के नैनागिर मे हुआ भव्य कार्यक्रम आयोजन।

नव वर्ष के उपलक्ष्य पर रखा गया कार्यक्रम....

जहाँ मधुर भजनों से गुंजायमान हुई पारसनाथ की समोशरण स्थली।




रूपेश जैन बकस्वाहा(छतपुर)|  बुंदेलखंड के प्रसिद्ध जैन सिद्धक्षेत्र एवं भगवान पार्श्वनाथ की समोशरण स्थली नैनागिर (रेशंदीगिरी) जी में क्षेत्रीय युवा मंडल के तत्वाधान में विशाल भजन संध्या एवं भगवान पार्श्वनाथ का मस्तकाभिषेक कार्यक्रम नये बर्ष की पावन वेला में आयोजित किया गया।
  जिसमें भजन सम्राट अवशेष जैन जबलपुर नें अपनें मधुर भजनों के माध्यम से नये बर्ष का मधुरमय आगाज किया। जबलपुर म्यूजिकल ग्रुप के साथ भजन सम्राट अवशेष जैन नें आचार्य गुरूवर विद्यासागर महाराज के अवगाहन स्वरूप अनेक भजनों को प्रस्तुत किया जिनके सुरतालों को सुनकर भक्तों के पैर थिरकनें को मजबूर हो गये।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथी पूर्व विधायक श्री मुन्ना राजा एवं वड़ामलहरा के नवनिर्वाचित विधायक श्री प्रद्युम्न सिंह जी नें मंच का उद्घाटन करके कार्यक्रम का आगाज किया। एवं अतिथी के तौर पर ब्लाक काँग्रेश अध्यक्ष सुनील बन्ना मौजूद रहे 

भगवान पारसनाथ का मस्तकाभिषेक करके भक्तों नें की नये बर्ष पर हर्षोल्लास की कामना...

 भगवान पारस नाथ की समोशरण स्थली में नव बर्ष पर आने बाले भक्तों नें भगवान पारस नाथ का मस्तकाभिषेक करके नये बर्ष पर हर्षोल्लास एवं समृद्धी की कामना की।

नव निर्वाचित विधायक की गजल से खिल उठे दर्शकों के चेहरे...

 मंच उद्घाटन के बाद संयोजक "अमित(सुनील)जैन,चंद्रकुमार जैन,अंशुल जैन,मनीष जैन,शोभित जैन,मनोज जैन,मन्नू जैन नें नवनिर्वाचित विधायक एवं पूर्वविधायक श्री मुन्ना राजा का शालमाला के माध्यम से स्वागत किया एवं कार्यक्रम के मध्य नवनिर्वाचित विधायक श्री प्रद्युम्न सिंह जी नें गजल के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के संयोजक मंडल नें बताया कि हमें ऐसे सहज व्यक्तित्व से परिपूर्ण जनप्रतिनिधि मिलते रहें जिससे हमारे क्षेत्र का विकास सतत् चलता रहे।
इस दौरान मुख्य तौर पर कार्यक्रम मे वीरेन्द्र सिधाई ,राजेश जैन,विनोद जैन , पप्पू मलैया, संजय दुवे, सुरेन्द्र प्रजापति, कमलेश लोधी केरवारा, हीरा सिह, आसपास के सभी गाँवो के समाज के लोग मौजूद रहे।