Translate

बुधवार, 27 मई 2020

पन्ना। BMO साहब ने बताए गर्मी और लू से बचने के उपाय "जब घर से बाहर निकले तो अधिक से अधिक पानी का करें सेवन"



//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवेन्द्रनगर में पदस्थ चिकित्सक व  खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अभिषेक जैन द्वारा बताया गया कि जैसा कि इस धरती पर प्रकृति हमेशा अपने मौसम परिवर्तन करती रहती है जिसके कारण धरती पर गर्मी  जाड़ा और बरसात जैसे विभिन्न मौसम देखने को मिलते हैं और यही मौसम जब अपनी चरम अवस्था में होते हैं तो दुख का भी एहसास कराने लगते हैं जैसे अभी गर्मी चरम पर है ऐसी चिलचिलाती धूप पर जब हम सब लोग बाहर निकलते हैं तो धूप के कारण हीट स्ट्रोक त्वचा का जलना त्वचा में घमोरियां होना शरीर में पानी की कमी होना चक्कर उल्टी आना और बुखार जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है अतः इन समस्याओं से बचने के लिए हमें  अत्यधिक गर्मी के कारण सबसे पहले हमारे शरीर पर डिहाइड्रेशन के रूप में अधिक प्रभाव पड़ता है जिससे शरीर मैं पानी की कमी हो जाती है अतः घर से निकलने की पूर्व दो-तीन गिलास पानी पीकर निकले। गर्मियों के मौसम में घर से बाहर निकलते समय हमें अपना पूरा सिर मुंह नाक कान ढक लेना चाहिए इससे धूप भी नहीं लगती है और लू भी नहीं लगती है साथ साथ हम कोरोना वायरस से भी बचे रहेंगे। धूप में निकलने  पर हल्के कपड़ों का उपयोग करें ।गर्मी में पोदीना आम का रस नींबू जीरा काला नमक का शरबत का सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है इसलिए इन पेय पदार्थों का उपयोग कर सकते  हैं जो हमें गर्मी से राहत देंगे  साथ में हरी सब्जियों फल फूल और खट्टे फलों का भी उपयोग करें। गर्मियों में तेज धूप मैं आने के बाद तुरंत मत नहाए।गर्मी और बरसात में मच्छर अधिक हो जाने के कारण मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।गर्मी में घर से बाहर निकलते समय हमें कुछ देर पूर्व एसी और कूलर को बंद कर देना चाहिए।गर्मी के मौसम में हर कोई अपनी त्वचा को लेकर सतर्क रहते हैं ऐसे में आपको किचन में रखे सामान आपकी त्वचा के लिए मॉस राइजर का काम कर सकते हैं जैसे ककड़ी को काटकर चेहरे पर लगाने से या  त्वचा पर लगाने से शरीर की चमड़ी मुलायम हो जाती है और इसको लगाने से घमोरियां मैं भी राहत मिलती है।गर्मियों के मौसम में पेट की खराबी बड़ी जल्दी हो जाती है अतः पेट को ठीक रखने के लिए अधिक तैलीय और मसालेदार खाद पदार्थों का उपयोग ना करें।
                    अतः आप सभी से डॉक्टर जैन का निवेदन है कि उक्त सुझावों  का उपयोग दैनिक जीवन में करना शुरू करें ताकि हम इस गर्मी और लू से बच सकें और साथ में जो यह कोरोना जैसी महामारी फैली है  इसको रोकने के लिए भी सोशल डिस्टेंस मास्क और हैंड सैनिटाइजर या हाथों को बार-बार  साबुन से धोना सुनिश्चित करें ताकि इस बीमारी से भी बचा जा सके।