मध्य प्रदेश पंचायत सचिवों का हुआ जिला स्तरीय सम्मेलन।
संवाददाता कृष्णकांत दुबे की रिपोर्ट....
छतरपुर। मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर की तहसील बिजावर के जटाशंकर में पंचायत सचिवों का जिला स्तरीय सम्मेलन का विशाल आयोजन किया गया।
सम्मेलन में मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने सभी सचिवों को धन्यवाद दिया और सबके समक्ष अपनी बात रखते हुये कहा कि सरकार ने हमारी पूर्व में मांगी गई मांगो को ध्यान मे रखा है और छठवें वेतनमान की मांग पूरी हो गई है।
अब सभी सचिवों के लिये सातवें वेतनमान की मांग कर रहे हैं। विभाग में समवीलियन अनुकंपा नियुक्ति में संसोघन जैसे मांगे सरकार तक रख रहा हूँ ।
जिसके लिये जटाशंकर भोले नाथ का एक वार आशीर्वाद लेने आता हूं।
साथ ही इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे बिजावर विधायक राजेश बबलू शुक्ला का साल एवं श्रीफल भेट कर एवं पगड़ी बांधकर सभी सचिवों ने स्वागत किया ।
सभी सचिवों ने सातवें वेतन मान के लिये विधायक से अपील की कि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाये ।
तो इसके अलावा विधायक राजेश बबलू शुक्ला ने कहा कि मै पहले से सभी से जुडा हूं। और विश्वास दिलाता हूं कि मैं आपके द्वारा जो मांगे रखी गई है उनको पूरा करने का हर संभव प्रयास करूंगा।

