मकर संक्रान्ति एवं सूर्य नमस्कार का कराया परिचय।
संवाददाता जागेश्वर यादव की रिपोर्ट....
खजुराहो(छतरपुर)। राजनगर के ऐक्टिव किड्स प्री स्कूल में सूर्य नमस्कार करवाया गया व बच्चों मकर संक्रांति बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये ऐक्टिव किड्स की डायरेक्टर डॉ अनीता यादव ने बताया कि पूरे भारत वर्ष में मकर संक्रांति का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है इस दिन जप,तप,दान,स्नान,श्राद्ध,तर्पण आदि धार्मिक क्रियाकलापों का विशेष महत्व है।इस दिन सूर्य भगवान अपने पुत्र शनि की राशि को छोडकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं,इसलिए मकरसंक्रांति कहते है ।जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो सूर्य की किरणों से अमृत की बरसात होने लगती है,इसी दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं। इस दिन गंगा में नहाने और भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पूजा करके घी,तिल और खिचड़ी का दान किया जाता हैं।
साथ ही डॉ अनीता यादव ने सूर्य नमस्कार के बारे में भी बताया कि सूर्य नमस्कार करने से विटामिन डी मिलता है जिससे हड्डियां मजबूत होती है,आखों की रोशनी बढ़ती है और शरीर में खून का प्रवाह तेज़ होता है,जिससे ब्लड प्रेशर की बीमारी में आराम मिलता है तथा सूर्य नमस्कार की क्रिया को कम से कम 12 बार करना चाहिए यह अलग-अलग स्थितियों में पूर्ण होती है।
इसके आसनों को बहुत ही आसानी से किया जा सकता है। सूर्य नमस्कार करने से कई रोगों से छुटकारा मिलता है ।सूर्य नमस्कार योग सुबह-सुबह दैनिक क्रिया के बाद मुंह को पूर्व की तरफ़ करके ही करना चाहिए ।
ऐक्टिव किड्स के बच्चों ने अपने टीचर प्रियंका अग्रवाल,सिफाली द्विवेदी,आरती सोनी और प्रभा सोनी के साथ मिलकर डान्स,और पतंग उडाया सभी बच्चे खुश थे ।
