Translate

बुधवार, 2 जनवरी 2019

 शिक्षक तथा छात्राओं ने पेश की इंसानियत की मिशाल।

 असहाय छात्र छात्राओ का किया सहयोग....




संवाददाता बिंद्रावन विश्वकर्मा की रिपोर्ट....

 घुवारा(छतरपुर)| साधारण तौर पर देखा जाये तो आज के समय में इंसानियत लगभग लुप्त होती जा रही है लेकिन । अभी भी कुछ लोगों में इंसानियत जिंदा हैं ऐसा ही एक पहलू नगर पंचायत घुवारा के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुवारा का है ।
 जिसमें छात्रा सविता कुशवाहा पिता अज्जू कुशवाहा कक्षा 10वी जो कि एक गरीब तथा असहाय छात्रा है सविता की स्थिति को देखकर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक राजेश सैन तथा छात्राओं जैसे मुख्य तौर पर आयुषि, कृष्णा,निरंतरता,मुस्कान वानो,प्रायांसी,संचिता,पारूल,मशीन, रानू, शिल्पी,प्रिंसी,लक्ष्मी, काजल,स्वाती,अंजली,महिमा,पूजा अदिति,रितिका, तथा लगभग सभी ने सविता को स्कूल वैंग,किट, गर्म कपड़े जूते , स्टेशनरी ,आदि की आर्थिक रूप मे मदद से गरीब छात्रा की जरूरतों को पूरा करने में अपना- अपना सहयोग प्रदान किया।
 इस सहयोग समाप्ति के बाद शिक्षक राजेश सैन ने छात्राओं को शपथ लेने के लिए आग्रह किया कि हमें इसी तरह मिलजुल कर रहना चाहिए तथा गरीब और असहाय लोगों की मदद करनी चाहिएं।