Translate

शुक्रवार, 4 जनवरी 2019

खजुराहो में साहित्य सम्मेलन का विशाल आयोजन।

 5 जनवरी को होगा भव्य शुभारंभ...


संवाददाता जागे यादव की रिपोर्ट...

 खजुराहो(छतरपुर)| पर्यटन नगरी खजुराहो में साहित्य महोत्सव लोकनीति संस्था द्वारा 05 से 06 जनवरी को खजुराहो के मिंट बुंदेला में आयोजित होने जा रहा है ।
 प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कार्यक्रम के संयोजक सत्येंद्र जी ने बताया कि इस दो दिवसीय महोत्सव में विभिन्न आयामों के बुद्धिजीवी पधार रहे हैं ।
 महोत्सव का शुभारम्भ श्री. सुनील अंबेकर जी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री , विवेक अग्निहोत्री फ़िल्म निर्माता निर्देशक , स्वामी रामहृदयदास जी चित्रकूट , डॉ. नंदिता पाठक समाज सेविका एवं सदस्य एन . आइ . ओ . एस . रहेंगे ।
 अटल अभ्युदय इण्डिया फाउंडेशन के विवेकानंद तिवारी ने बताया कि आज खजुराहो महोत्सव के साहित्य का विमोचन आयोजन समिति द्वारा होटेल मिंट में किया गया है ।
 बुंदेलखंड के साहित्य , संस्कृति , कला , परम्परायें , ज्ञान , रीति रिवाज राष्ट्र के विकास में सहयोगी बने इस उद्देश्य के साथ खजुराहो में दो दिन तक चलने वाले साहित्य महोत्सव का शुभारम्भ कल होगा ।