Translate

शनिवार, 19 जनवरी 2019

रथ निकालकर दी योजनाओ की जानकारी।


रूपेश जैन बकस्वाहा(छतरपुर)।  महिला बाल विकास विभाग बकस्वाहा के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रधानमंत्री मातृ मातृ बंदना योजना के अंतर्गत भीमकुण्ड मेला में रथ के माध्यम से प्रचार- प्रसार किया गया।
 जिसमें योजना से संबंधित समस्त प्रकार की जानकारी लाउडस्पीकर के माध्यम से दीं गई।
 एवं योजना से संबंधित जानकारी पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से प्रदर्शित की गई।
 जिसमें बताया गया कि प्रथम बार गर्भ धारण करने वालीं माताओं के लियें आंशिक क्षतिपूर्ति हेतु एवं पर्याप्त आराम हेतु व संतुलित आहार लेने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग बकस्वाहा द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में राशि 5000 रूपये उपलब्ध करायें जायेंगें।
 यह राशि हितग्राही को तीन चरणों में उपलब्ध करायी जायेगी जिसकी विस्तृत जानकारी हेतु अपने नज़दीकी आँगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता से संपर्क कर प्राप्त की जा सकतीं।

 रथ के साथ में महिला एवं बाल विकास विभाग बकस्वाहा की आँगनबाड़ी कार्यकर्ताएं एवं सहायिकाएं , समर्थन संस्था से तुलसीदास कुशवाहा जी,प्रदीप कुमार त्रिपाठी जी , जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग का अमला एवं शिक्षा विभाग एवं पंचायत सचिव उपस्थित रहें।