Translate

शनिवार, 2 फ़रवरी 2019

नायब तहसीलदार का डिप्टी कलेक्टर के पद हुआ चयन।


एसडीएम राजीब समाधिया ने मिठाई खिलाकर दी हार्दिक बधाईयां।

संवाददाता विन्द्रावन विश्वकर्मा की रिपोर्ट....

घुवारा(छतरपुर)। तहसील घुवारा क्षेत्र के भंगवा मंडल मे पदस्थ नायब तहसीलदार लक्ष्मीनारायण गर्ग ने 2018 की एमपी पीएससी की परीक्षा दी ।
जिसका बिगत दिनो पहले परिणाम घोषित हुआ जिसमे नायब साहब ने पूरे मध्यप्रदेश मे नोवी रेंक हासिल की है।
 नायब साहब पन्ना जिले के अमानगंज के मूल निबासी है इनके पिता श्री रूपनारायण गर्ग एक शिक्षक व साधारण परिबार से बास्ता रखते है इन्होने हमेशा शिक्षा को मनुष्य के जीवन की कुंजी बताई है।
जिसको लेकर हमेशा अपने बच्चो मे संस्कार संजोते रहे है जिसके चलते उनके पुत्र लक्ष्मीनारायण गर्ग ने कुछ समय पहले ही नायब तहसीलदार का पद हासिल किया उसके बाद अपनी मंजिल को हासिल करने हेतु निरंतर अध्ययनशील रहे और 2018 की एमपी पीएससी की परीक्षा मे शामिल हुये जिसमे अच्छे अंको हासिल होने से परिजनो का मान ऊँचा किया ।
इस सफलता का श्रेय श्री गर्ग ने ईश्वर की असीम अनुकम्पा अपने माता पिता गुरूजन रिस्तेदार व बडामलहरा एसडीएम राजीब समाधिया  सहित मित्र रविशंकर शुक्ल,अनुराग द्धिबेदी,प्रशांत तिबारी,दिलीप सिहं आदि को दिया है ।
क्योकि एसडीएम महोदय ने साक्षात्कार मे होने बाली उन बारीकियो को बताया जिनसे से अधिकाशं लोग बाहर हो जाते है इसलिए श्री गर्ग जी ने एसडीएम महोदय का हदय से आभार ब्यक्त किया है।