Translate

शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2019

 नगर निरीक्षक ने किया जनसंवाद।

शासकीय कन्या हाई सेकेण्डरी स्कूल मे आयोजित हुआ कार्यक्रम।

थाना प्रभारी का अपराध मुक्त के लिए शुरू से रहा अथक प्रयास।



रूपेश जैन बक्सवाहा(छतपुर)।  बकस्वाहा के एकमात्र शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को नगर निरीक्षक रामनाथ तिवारी द्वारा बालिकाओं के साथ हो रहे अपराधों की रोकथाम के लिए जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
  अपराधों की रोकथाम के लिए सजग बक्सवाहा थाना प्रभारी ने शुक्रवार को नगर के शासकीय कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल में लगभग 1000 छात्रों के बीच संवाद कार्यक्रम रखा इस जनसंवाद कार्यक्रम में नगर निरीक्षक ने बालिकाओं के साथ हो रहे अपराधों और उनके रोकथाम के संबंध में जानकारी प्रदान की साथ ही अपराधों की पहचान कैसे की जाती है और अपराधियों से बालिकाओं को आत्मरक्षा कैसे करना है इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
 श्री तिवारी द्वारा क्षेत्र में जागरूकता अभियान प्रारंभ से ही चलाया जा रहा है एवं बालिकाओं को कानून के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
 केस अपराध में कानून के तहत दंड का क्या प्रावधान है पुलिस आपकी मदद कैसे कर सकती है इन सभी विषयों पर राम नाथ तिवारी द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई ।
इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य श्री राघव नापित श्रीमती सरिता जैन श्री गिरधारी लाल जोशी श्री राजेश बिलथरे श्री आवेश सिंह आरक्षक सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा