सड़वा के जंगल में जंगली जानवर ने दस छोटी बकरियो का किया शिकार।
संवाददाता अक्षय जैन जादू की रिपोर्ट.....
सड़वा /भगवा(छतरपुर)। वन परिछेत्र बड़ामलहरा अंतर्गत सड़वा बीट से जगे तालाब के पास जंगल में किसी जंगली जानवर ने बकरी के 10 नग बच्चो का शिकार कर लिया ।बन विभाग के अधिकारियों ने पीड़ित को मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है।सड़वा निवासी हरगोविंद नाथ ,गौरीशंकर नाथ ,नाथुआ नाथ ने बन विभाग को शिकायत कर बताया है कि वह बड़ामलहरा के वसीर खान और अजहर खान के खेतों की फसल ओर तालाब में पल रही मछलियों की रखवाली का कार्य करते है तालाब के किनारे झोपड़ी बना कर रहते है । यही पर वह अपनी बकरिया भी पाले हुए है। साथ ही वसीर खान पर अजहर खान की भी बकरिया ओर उनके बच्चे भी रही रहते है।
शनिवार सुबह हरगोविंद नाथ अपनी गौरीशंकर नाथ ,नाथुआ नाथ की 6 नग ओर बसीर अजहर के 4 नग कुल 10 नग बकरी के बच्चे लेकर जंगल में गया। वह खाना बनाने को लेकर सुखी लकड़ी इखत्ती करने लगा ।इसके लिए वह बकरियो से दूर चला गया ओर जब वह लोट कर आया तो सभी 10 बकरी के बच्चे मृत अवस्था में मिले।
उनके शरीर में जगह जगह से खून बह रहा था
कुछ ही दूरी पर लकड़बग्घों का एक झुंड उसने जंगल में भागते देखा
उसने बताया बकरी के बच्चो की कीमत 40,000 है बन विभाग के अधिकारियों ने आवेदन लेकर ओर जांच करने और पीड़तों को विभाग की ओर से मदद दिलाने के अस्वासन दिया।