एस डी एम ने की सरहनीय पहल।
एक्सप्रेस एक नई पहल :जन समस्या निवारण।
संवाददाता जार्गेश्वर यादव की रिपोर्ट....
राजनगर(छतरपुर)। आमजन की समस्याओं को लेकर हमेशा गंभीर रहने वाले एवं तत्परता से कार्यों का निवारण कर के लोकप्रियता हासिल कर आई.ए.एस अनुविभागीय अधिकारी श्री स्वप्निल बानखेडे के द्वारा एक और इस नई पहल के अंतर्गत दिनांक 2 फरवरी 2019 को ग्राम सिंगरों में जन एक्सप्रेस शिबिर लगाया गया।सिंगरों यह गांव इसलिए चुना गया क्योंकि यह गांव पूर्णत: आदिवासी गांव है और पिछड़ा गांव है।
जन एक्सप्रेस में राजनगर ब्लॉक के सभी अधिकारी एक साथ एक बस में आदिवासी लोगों की समस्या सुनने के लिए उनके गांव पहुंचे ।
गांव में स्वास्थ्य कैंप भी लगाया गया जिसके द्वारा आदिवासी लोगों का स्वास्थ्य चेकअप किया गया ।
आई हुई समस्याओं में विधवा पेंशन मृत्यु सर्टिफिकेट गरीबी रेखा कार्ड सीमांकन अवैध कब्जा बिजली का कनेक्शन लगाना आदि समस्याएं गांव वालों ने एसडीएम एवं जन एक्सप्रेस के सामने रखी।
इस अभियान में सभी अधिकारियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और लोगों की समस्याएं सुनी और उनका निवारण भी तत्काल उपस्तिथ स्थल पर ही किया।
