Translate

शनिवार, 2 फ़रवरी 2019

पूर्व आईएएस कर्णावत ने लिया ज्ञानमती माता से आशीर्वाद ।


संवाददाता अक्षय जैन जादू की रिपोर्ट....

द्रोणगिरि/भगवां(छतरपुर)।  जैन तीर्थ द्रोणगिरि में वंदनार्थ पधारी भारत गौरव,  गणनि प्रमुख,आर्यिका शिरोमणि श्री ज्ञानमती माताजी ससंघ को श्रीफल समर्पित कर पूर्व आईएएस शशि कर्णावत ने प्रदेश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया ।
  कर्णावत ने माताजी से प्रदेश में अहिंसा और शाकाहार को ध्यान में रखते हुए प्रदेश  सरकार कार्य करने तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर चर्चा की ।
कर्णावत के साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पवन घुवारा, संविदा अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल तिवारी तथा पूर्व पीसीसी मेम्बर राजेश रागी ने भी प्रदेश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया । कर्णावत वर्ष 2018 के विधानसभा निर्वाचन की स्टार प्रचारक रही और इसके पूर्व जिला पंचायत छतरपुर में सीईओ के पद पर पदस्थ रही हैं।