महाशिवरात्रि : धूमधाम से हुआ शिव पार्वती का विवाह।
//अक्षय जैन जादू//
भगवा/ग्रामीण(छतरपुर)। महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर भगवा कस्वे के सभी मंदिरों मैं भगवान भोलेनाथ का अभिषेक पूजन धूमधाम से किया गया।स्थानीय विहारी जी मंदिर से शिव जी की बारात निकाली गई। जिसमें भगवान शिव जी की सजीव झांकी घोड़े पर सबार होकर बारात निकाली गई ।
पूरे गांव में भ्रमण के बाद बापिस हनुमान जी के मंदिर में विवाह का कार्यक्रम पूर्ण विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। विहारी जी मन्दिर में अखण्ड रामायण पाठ हुआ ।
यह आयोजन राहुल दुबे , राहुल सोनी एवं अन्य लोगो के द्वारा कराया गया। वही राम जानकी मंदिर , देवी जी मंदिर में शिव पार्वती के विवाह का कार्यक्रम हर बर्स की भांति इस बर्स भी करवाया गया ।
जिसमे सुबह स भगवान शिव की पूजा अर्चना की गई दूध दही भेलपत्र धतूरा चढ़ाकर विसेस आरधना की गई ।शाम को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद शिवपार्वती विवाह मंत्रोचार के साथ विधि विधान के साथ संपन्न हुआ । इसके साथ सभी श्रद्लुओ को प्रसाद वितरण किया गया ।
वही अस्पताल कॉलोनी स्थित नवीन निर्मित शिब मंदिर में बिमान में भगवान भोलेनाथ की झांकी सजाकर बारात निकाली गई
जिसका आयोजन मुन्नीलाल अहिरवार ब्रिजविहारी अहिरवार द्वारा किया गया।