Translate

शनिवार, 16 मार्च 2019

शांति समीति की बैठक हुई संम्पन्न।

शांति समीति की बैठक हुई संम्पन्न।


// रूपेश जैन के साथ आशीष चौरसिया,रत्नेश रागी की खबर//

बकस्वाहा(छतरपुर)। प्रमुख त्यौहार होली के पहले शनिवार शाम लगभग पांच बजे थाना प्रभारी आर एन तिवारी एवं थाना बकस्वाहा के द्वारा एक शांति समीति की बैठक आयोजित की गई।
जिसमे श्री तिवारी द्वारा कहा गया कि होली जो कि एक महत्वपूर्ण त्यौहार है जो कि अपने आप मे अपने महत्व की अलग भूमिका निभाता है जो लगभग संम्पूर्ण देश मे बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
जिसे मनाने से पहले एक सुझाव दिया गया कि जिसके लिए प्रमुखतः यह ध्यान दे कि कोई भी आसामाजिक तत्व हमारे बीच मे न आये। तथा किसी भी अनौपचारिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दे। एवं विशेष रूप मे कहा कि शराब पीकर एवं तेज गति मे वाहन ना चलाये तथा अन्य लोगो को भी इस बात पर सही सुझाव दे।
बैठक के दौरान मुख्य रूप मे समस्त पुलिस स्टाफ के अलावा तहसीलदार, वन विभाग अधिकारी, विद्युत मंडल अधिकारी नगर परिषद अधिकारी सहित अन्य विभागो के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
तो वही इनके अलावा शांति समीति की बैठक मे स्थानीय जनप्रतिनिधि,समाजसेवी,मीडिया एवं पत्रकार बंधु तथा बडी संख्या मे नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।