Translate

रविवार, 17 मार्च 2019

इंजेक्शन लगने से हुई छः वर्षीय बच्ची की मौत।

इंजेक्शन लगने से हुई छः वर्षीय बच्ची की मौत।


//रूपेश जैन//

बकस्वाहा(छतरपुर)। साधारणतः तो सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र बकस्वाहा का नाम आव्यवस्थाओ और खामियो के नाम पर शीर्ष पटल पर रहता है।
उल्लेखनीय यह भी है कि बीते समय पहले कभी इसी बीमार अस्पताल मे एंबुलेंस की कमी की वजह से कई लोगो को इसकी खासी परेशानी का सामना करना पडा।
तो वावजूद इसके रविवार के दिन एक ऐसा मामला सामने निकल कर आया कि जो एक तरफ इलाज के नाम पर किये गये दावो की कलई खोलता है।
जानकारी के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र बक्सवाहा मे प्राइवेट कम्पाउडर द्वारा एक छः साल की बच्ची को इंजेक्शन लगाने से मौत हो गई।
जो कि नगर के वार्ड नम्बर एक तलाब के पास स्थित रहने वाली है।
जिसके बाद मृत बच्ची को लेकर उसके परिजन थाने पहुंचे। जहां परिजनो ने प्रदर्शन किया।

इनका कहना है कि......

इंजेक्शन लगने से मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई है बाकी पूर्ण जानकारी उक्त पैनल की जांच तथा पीएम रिपोर्ट के बाद की जाएगी।

(रामनाथ तिवारी,थाना प्रभारी बकस्वाहा)