मामा शिवराज सिंह के न आने से मायूस होकर लौटे लोग।
लोगों ने हूंकार भरते हुए कहा मैं भी चौकीदार।।
चौकीदार देश के लिए जाग रहा है।।
//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा सम्पूर्ण मध्यप्रदेश निकाली जा रही विजय संकल्प यात्रा रविवार को नगर घुवारा पहुंची।जिसमे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नगर में यह जानकारी दी कि विजय संकल्प यात्रा मे शाम पांच बजे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्यप्रदेश के भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव सासंद प्रहलाद पटेल नगर में आ रहे हैं।जिससे भाजपाइयों एवं आम जनता मे शिवराज सिंह के आने का अलग ही जौश से भरपूर खुशी का माहौल था।और सैकडो की तादाद में लोग इकट्ठा होकर शाम आठ बजे तक मामा शिवराज का इंतज़ार करते रहे।लेकिन आम जनता की आंखे शिवराज सिंह को देखने के लिए तरसती रही और मंच पर केवल नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, राकेश सिंह, प्रहलाद पटेल को देखा और शिवराज सिंह के न दिखने पर जनता मायूस होकर लौटने लगी।
और जनता को लौटते देख राकेश सिंह,गोपाल भार्गव, प्रहलाद पटेल ने केवल दो मिनट में ही अपने वक्तव्य को समाप्त कर दिया।
विजय संकल्प यात्रा में आये सभी नेताओं का स्वागत करने नगर के सभी भाजपाई कार्यकर्ता कालेज तिराहे पर पहुंचे और पुष्प मालाओं से स्वागत किया।और मंच बस स्टेंड पर लगाई गई थी।जहा राकेश सिंह, गोपाल भार्गव, प्रहलाद पटेल का स्वागत अरविंद पटेरिया, जनपद अध्यक्ष रमेश राय ,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पप्पू राय प्रेमनारायण मिश्रा,कुंदन ताम्रकार, टीकाराम लोधी , सुदामा नामदेव, स्वरूप सिंह अक्षय जैन ,सौरभ नामदेव, अंकित कुश्मया,लखन फौजदार ने किया।