बड़ामलहरा अनुविभाग में बड़ी कार्यवाही।
बमनोरा थाना पुलिस ने 63 लीटर कच्ची शराब की बरामद।
//अक्षय जैन जादू//
बमनौरा(छतरपुर)। होली के विशेष त्योहार व आचार्य संहिता के चलते पुलिस भी विशेष सक्रिय दिख रही है।पुलिस की धड़ाधड़ कार्यवाही देखकर यह समझ में आ रहा है। की त्योहार के दिन आम जन को किसी भी प्रकार असुविधा न हो।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी संजय जयसबाल अपनी टीम के साथ गस्त पर जा रहे थे।
तभी उन्हें एक अंजान व्यक्ति शराब लेकर जाते हुए मिला पुलिस ने उसे गिरप्तार कर पूछताछ की तो पता चला ग्राम बारो में जंडेल सिंह ठाकुर पिता कीरत सिंह निवासी बारो काफी समय से कच्ची शराब के कारोबार में लिप्त थे।
उक्त स्थान से 3 कैन 5 लीटर की 2 कुप्पी 1 बोतल 1 लीटर की जिसमे कुल 63 लीटर कच्ची शराब एंव 5 लीटर महुआ लहान एक बोरी मात्रा में लगभग 25 किलो सूखा महुआ एंव कच्ची शराब बनाने बाली सामग्री को जप्त किया है।
जिसमे अपराधीयो के ऊपर अपराध क्रमांक 30 / 19 के अंतर्गत धारा दोनों अपराधीयो के ऊपर 34/2 आबकारी एक्ट एवं 34 /42 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
उक्त कार्यवाही में बमनोरा थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय जयसबाल एवं
सहायक उप निरीक्षक सीताराम सिंह घोष,सहायक उप निरीक्षक सुनील गोड, आरक्षक तरुण विश्वकर्मा,आरक्षक रामप्रकाश,आरक्षक दांगी सहित समस्त स्टाप ने छापामार कार्यवाही करके शराब जब्त की ।