Translate

गुरुवार, 21 मार्च 2019

कैसे छुड़ाएं चेहरे से होली के रंग।

कैसे छुड़ाएं चेहरे से होली के रंग।


//हेल्थ केयर//

ब्यूरो। भारत के लगभग प्रत्येक राज्य में कई प्रकार से होली मनाई जाती है कई जगहों पर लोग होली के रंगों से खेलते हैं,तो कई जगहों पर फूलों से,इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश में तो लट्ठमार होली भी खेली जाती है मगर ज्यादातर लोग रंगों से ही होली खेलना पसंद करते हैं।
 वही होली खेलने में इस्तेमाल होने वाले रंग काफी नुकसानदेह होते हैं मगर होली खेलने में लोग इतने मग्न हो जाते हैं कि वह इन रंगों से अपनी त्वचा की रक्षा करना भूल जाते हैं।
  वहीं होली खेलते समय थोड़ी सावधानी बरती जाए तो इन रंगों से होने वाले नुकसान से बच सकते हैं और शरीर एवं वालों से रंगो को आसानी से निकाल सकते हैं।

 होली खेलने से पहले क्या करें उपाय


अगर आप अपने चेहरे पर वैसलीन क्रीम या फिर कोई भी तेल अच्छे से लगा ले ऐसा करने से होली के रंग आपकी त्वचा पर नहीं चढेगे और आप आसानी से इन रंगों से निजात पा लेंगे।
 वहीं अगर फिर भी आपकी त्वचा पर ही रंग चढ़ा रहता हैं तो आप इन घरेलू नुस्खा की मदद से इन्हे साफ कर सकते हैं।
चेहरे से होली के रंगों को निकालने के लिए बार-बार अपने चेहरे को ना धोये क्योंकि ऐसा करने से आपका चेहरा एकदम सूख जाएगा और चेहरे की त्वचा को भी काफी नुकसान पहुंचेगा। इसलिए अपने चेहरे को बार-बार धोने से बचें वही घर की रसोई में मौजूद सामान का इस्तेमाल करके कोई भी आसानी से होली के रंगों से छुटकारा पाया जा सकता है।
 केले का फेस पैक- केले के फेसपैक की मदद से आपकी त्वचा पर लगा हुआ रंग आसानी से साफ हो जाएगा और आपके चेहरे पर निखार भी आ जाएगा आपको बस केले के लिए अच्छे से मैश कर उसमें आधा चम्मच नीबू का रस मिलाना है उसके बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें और फेस पैक लगा ले इस पैक को पन्द्रह मिनिट तक चेहरे पर लगे रहने और दे और जब वह सूख जाए तो पानी से धो ले।