Translate

सोमवार, 25 मार्च 2019

महीनो गुजरे पर शुरू न हुआ पुर्न-निर्माण कार्य। ठेकेदार का साफ दिखाई पडता है मनमाना रवैया।

महीनो बीतने के बाद भी शुरू न हो सका पुर्न-निर्माण कार्य।


//रूपेश जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। नगर के 15 वार्डों में  जल आवर्धन योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम लगभग तेरह करोड की लागत से किया जा रहा है।
 जो कि पाइपलाइन का निर्माणकार्य लगभग आठ माह से चल रहा है।
  जिसमें ठेकेदार द्वारा नगर की सीसी रोड को मनमाने तरीके से खोद कर पाइप लाइन बिछाई गई।
 लेकिन खुदी पड़ी हुई सड़क पर पडे हुये मलबे को सही तरीके से अब तक नहीं उठाया गया और वाबजूद इसके ना ही नालियों को सही तरीके से भरा गया है।
 रोड पर पड़े मलबे एवं पत्थर के डले रहने से, गुजरने वाले राहगीरों को एवं दोपहिया वाहनों को काफी परेशानियां हो रही है।
  लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी सही तरीके से उन गड्ढों को बंद नहीं किया गया जिससे मार्ग पर निकलने वाली दो पहिया वाहन एवं पैदल निकलने बाले राहगीरों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ रहा है।
  बदहाल सिस्टम की एक तस्वीर तो ऐसी भी है कि जहां एटीएम माता मंदिर एवं मस्जिद वाली सडक लगभग दो सालों से खुद ही पड़ी है।
जहां लोगों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है कुछ ही दिनों बाद नवरात्रि का पर्व शुरू होने वाला है जिसमें जल चढ़ाने वाले भक्तों को आवाजाही में काफी परेशानियां होगी मगर जिम्मेदारो के द्वारा इस ओर अभी तक कोई ध्यान नहीं गया है।
 वही जब और लोगो से बात की तो नगर के रहवासियों का कहना है कि हम लोगों को खुदी हुई रोड से निकलने में काफी परेशानियां हो रही हैं और कई बार तो हम लोग रात के समय जब आते हैं तो बड़ी मुश्किल से अपने घर तक पहुंच पाते हैं।
 बताया गया कि खेर माता जाने का रास्ता ठेकेदार द्वारा लगभग छः माह पहले पाइप लाइन डालने के लिए खोदा गया था पाइप लाइन तो डल गई पर रोड पर लगभग दो फुट के गहरी गड्ढे आज भी हैं। पर सोचने वाली बात यह है कि काम पूर्ण हो जाने के बावजूद भी रोड को पुनः सीसी नहीं कराया गया एवं ठेकेदार द्वारा कार्य को बहुत ही मनमाने एवं कछूआ रफ्तार से कार्य को किया जा रहा है।
         अब देखना यह होगा कि यह तेरह करोड़ आठ लाख की जल आवर्धन योजना कहां तक सफल हो पाती है। या नही।

इनका कहना है कि.....

अभी कार्य चल रहा है इसलिए अभी कही कही पर गढ्ढे खुदे हुये है इसको लेकर ठेकेदार से बात की जायेगी और जल्द ही व्यवस्थित किया जायेगा।

(लखनलाल पाठक सीएमओ बकस्वाहा)