Translate

सोमवार, 25 मार्च 2019

आचार संहिता का उलंघन करके डीईओ ने बुलाई बैठक।

आचार संहिता का उलंघन करके डीईओ ने बुलाई बैठक।


//जिला ब्यूरो हेड मनीष साहू के साथ विनय असाटी//

ब्यूरो दमोह। जिला शिक्षा अधिकारी ने सरस्वती स्कूल केशव नगर में संकुल प्राचार्यों की बैठक आहूत की।
जिसके लिए बकायदा सूचना सोशल मीडिया के द्वारा दी गई।
आदर्श आचार संहिता के दौरान शासकीय कर्मचारियों की बैठक निजी संस्था में होने की खबर लगते ही ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष नितिन मिश्रा, शहर अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, अनिल जैन और पवन गुप्ता ने जिला निर्वाचन अधिकारी को सूचना दी।
 जिस पर एसडीएम रवींद्र चौकसे मौके पर पहुचें।
तथा शिक्षा अधिकारी से पूछताछ की। जिन्होने अपने बचाव में शहर में अन्य कोई जगह न मिलने की बात की।
जिसपर कांग्रेस नेताओ ने आपत्ति की और आरएसएस के वर्ग जिस स्कूल में होते हैं। वहां बैठक की जाने पर नाराजगी जाहिर की और कार्यवाही की मांग की।
उक्त जानकारी मे बताया गया कि वही पर थोड़ी देर में दमोह सांसद प्रहलाद पटेल का कार्यक्रम भी होना था।
 और इसकी जानकारी भी शिक्षा अधिकारी क़ो थी। कांग्रेस ने इस बैठक को राजनैतिक रूप से प्रायोजित बताते हुए कार्यवाही की बात की। जिसपर एसडीएम ने आश्वसन दिया।