पोषण पखवाड़ा: ऊपरी आहार पोषण जागरूकता संवाद।
//रूपेश जैन//
बक्स्वाहा(छतरपुर)। जिले सहित हर जगह कुपोषण की लडाई से लडने की मुहिम जारी है जिनमे आंगनवाडियो की इस लडाई को लडने मे महती भूमिका दिखाई दे रही है जिसमे कही पर जागरूकता अभियान तो कही पर आंगनबाडी मे पेड-पौधे(आम,अमरूद,आंवला आदि) लगाकर पोषण संबंधी उनके महत्व को बताया जा रहा है तो इसके अलावा पोषण के गीत व कहानियां सुनाकर इसके विशेष महत्व को बताया जा रहा है।इसी क्रम मे बकस्वाहा मे भी आंगनबाडी कार्यकर्ताओ द्वारा सामूहिक रूप से चौपालो के अतिरिक्त विभिन्न माध्यमो से लोगो को जागरूक किया जा रहा है मंगलवार के दिन आंगनबाडी के क्रमांक 12 एवं 5 मे पोषण पखवाडे की थीम के अंन्तर्गत एक विशेष सामूहिक कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुये कार्यकर्ता शशिप्रभा जैन ने बताया कि उपासनी कार्यक्रम एवं इसके अलावा छ: माह तक के बच्चो को ऊपरी आहार की शुरूआत के बारे मे जानकारी दी गई।
एवं बताया गया कि अगर बच्चे को मां का दूध नही मिल पायेगा तो उसे पोषण बहुत कम मिलेगा तथा इसके अलावा विभिन्न पोषण जागरूकता संबंधी गुन बताये गये। तथा वार्ड क्रमांक 5 के दो बच्चो का अन्नप्राशन किया गया।
कार्यक्रम मे कार्यकर्ता शशिप्रभा जैन के अलावा मनीषा जैन, रामवती नापित, राखी ताम्रकार, रेनू खरे सहित सहायिका प्रभा तिवारी, ज्योति रैकवार, चतराबाई राय उपस्थित रही।
तो इनके अलावा शिक्षक भगवानदास अठ्या, नंदकिशोर अहिरवार, अर्चना विश्वकर्मा,क्रांति पाल व वार्डवासी महिलाओ एवं किशोरियो मे शीला, चंदा, कमला, अंजली विश्वकर्मा, महक राय, पुष्पा तथा उमा यादव सहित बडी संख्या मे वार्ड वासी लोग भी मौजूद रहे।