Translate

मंगलवार, 12 मार्च 2019

महाविद्यालय के छात्र/छात्राओ ने दिया ज्ञापन।

 महाविद्यालय के छात्र/छात्राओ ने दिया ज्ञापन।


//रूपेश जैन//

बकस्वाहा(छतरपुर)।  मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ के व मप्र शासन द्वारा महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में अनुशासन को लेकर दिनांक 07 तारीख को एक आदेश जारी किया गया।
जिसमें जो बिंदु प्रेषित किए गए उसमें छठ में बिंदु पर कहा गया है कि छात्र अब अपने हकों के लिए धरना/ प्रदर्शन /रैली/नारेवाजी नहीं कर सकते।       
यह आदेश एक तरीके से लोकतंत्र की हत्या है। तथा सभी को अपने अधिकारों के लिए लड़ने का अधिकार प्राप्त है।
छात्रो ने कहा कि इसमें कमलनाथ सरकार इस प्रकार का कदम उठाकर छात्र हितों का हनन करने की कोशिश कर रही है।
जिसकी हम सभी छात्र निंदा करते हैं।अत: शासन को इस नियम पर विशेष ध्यान देकर सुधार करना चाहिए जिससे छात्रहितो के साथ किसी भी खिलवाड न हो।
 ज्ञापन देने के लिए प्रमुख रूप से भूपेंद्र सिंह पायक, सोनू कुशवाहा ,दीपक सेन ,ओम प्रकाश,ओम प्रकाश नामदेव, कैलाश यादव ,राहुल सिंह लोधी, सरमन लोधी ,दिनेश यादव ,बृज गोपाल यादव, शिवराम ,अंकित यादव,  नितिन पाटकर, चंद्रबली ठाकुर, पूजा चौरसिया ,शिवांजलि,आरती यादव ,दिव्य, प्रियंका नामदेव ,भागवती लोधी,रेशु जैन, अंजलि विश्वकर्मा ,अंकित यादव सहित महाविद्यालयी छात्र-छात्राएं भारी संख्या में उपस्थित रहे।