स्पार्किंग के चलते आग लगने से गरीब किसान की फसल जलकर हुई राख विद्युत विभाग बना है मौन।
//अक्षय जैन जादू//
भगवा(छतरपुर)। गरीब किसान खेत मे लगी फसल के एक-एक पौधे को एक बच्चे के समान पालता है और वही फसल अगर विद्युत बिभाग की लापरवाही के चलते पूरी फसल नष्ट हो जाये तो किसान और उसका परिवार न तो कुछ सुनने लायक रह जाता है और न ही कुछ कहने लायक वो ओर उसका परिवार सिर्फ बिलखता ही रह जाता है।यह है पूरा मामला....
बड़ामलहरा अनुविभाग के अंतर्गत आने बाले भगवा थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरा में विश्वनाथ लोधी उम्र 50 वर्ष की लगभग 90 क्विंटल फसल शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजकर 30 मिनिट पर विद्युत विभाग की बढ़ी लापरवाही से 90 क्विंटल फसल जलकर राख हो गई है और विधुत विभाग की तरफ से अभी खबर लिखे जाने तक कोईप्रतिक्रिया नही की गयी है।
जानकारी के अनुसार जब फसल राख हुई तो मौके ओर मौजूद लोगो ने खुद आग को बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचित किया लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बात यह रही है कि जिस गांव से बड़ामलहरा मात्र सात किलोमीटर है वहां बड़ामलहरा की फायर बिग्रेड न पहुंचकर जो कि 19 किलोमीटर दूर घुवारा नगर पंचायत में स्थित फायर ब्रिगेड भेजी गई।
इससे यह साफ रहा कि एक प्रमुख लापरवाही नगर पालिका परिषद बड़ामलहरा फायर बिग्रेड के कर्मचारियों की भी देखी गयी कि ऐसी अनहोनी घटनाओ के चलते अग्नि को बुझाने के लिए वाहन ना पहुंचा।
कहा यह भी जा रहा है कि अगर शायद बड़ामलहरा की फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच जाती तो किसान को नुकसान इतनी अधिक मात्रा में न होता और शर्म की बात तो ये है कि घटना के बीतने के बाद भी क्षेत्र के एक भी नेता व जनप्रतिनिधि वहां घटना स्थल पर नही पहुंचे।
वही पुलिस थाना भगवा के सहायक उप निरीक्षक एवं उक्त बीट प्रभारी अरुण पुरोहित अपनी टीम के साथ सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर घटना स्थल का मुययना किया।
इतना सब बीतने के बाद अब आग जैसे सुलगते सबाल यह भी उठ रहे है कि....
1 क्या अब क्षेत्र के स्थानीय विधायक/सांसद या कोई अन्य जनप्रतिनिधि उस गरीब किसान की किसी भी प्रकार से मदद के लिए आगे आता है???
2 क्या प्रशासन की ओर से गरीब को मदद दी जाएगी???
इनका कहना है.....
में अभी बाहर हूं आपके द्वारा जो सूचना मिली है वो बहुत ही दुखद है में जल्द से जल्द उक्त घटना की जांच करवाता हूं और जो दोषी है उन पर उक्त कार्यवाही भी की जाएगी एवं किसान को शासन के द्वारा नियमो के अनुसार उचित मुआवजा राशि दिलवाई जाएगी।
(राजीव समाधिया एस डी एम बड़ामलहरा)
यह बहुत ही दुःखद घटना है मै पूरी कोशिश करूंगा कि पीडित किसान को शासन द्वारा उचित मदद मिले।(प्रदुम्न लोधी विधायक बड़ामलहरा विधानसभा)
यह घटना बहुत ही दर्दनीय घटना है में ईश्वर से प्रर्थना करता हूं कि उस परिवार को इस घटना में साहस बंध सके ओर अभी आदर्श आचार संहिता के चलते मै किसी भी प्रकार की मदद तो नही कर सकता लेकिन प्रशासन से पीड़ित की उचित मदद करने लिए कहा जायेगाओर मेरे द्वारा भी जो सम्भव मदद होगी वो अवश्य की जाएगी।