Translate

सोमवार, 18 मार्च 2019

महारानी अवंतीबाई बलिदान दिवस के पूर्व लोधी क्षत्रिय समाज की बैठक हुई आयोजित।

महारानी अवंतीबाई बलिदान दिवस के पूर्व लोधी क्षत्रिय समाज की बैठक हुई आयोजित। 


//मनीष साहू,विनय असाटी//

ब्यूरो दमोह। लोधी सामुदायिक भवन में युवा क्षत्रिय लोधी समाज के सदस्यों द्वारा रविवार को  बैठक का आयोजन किया गया बैठक में आगामी 20 मार्च को वीरांगना अवंतीबाई बलिदान दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में वीरांगना अवंतीबाई मूर्ति स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया कार्यक्रम 20 मार्च को 2.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक संपादित किया जाएगा। बैठक में समाज के युवा एवं वरिष्ठ जनों को कार्यो का उत्तरदायित्व सौपा गया एवं सम्पूर्ण रूपरेखा तैयार की गई हैं तथा क्षेत्र के सभी लोग कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की गई। बैठक में  ठाकुर उमराब सिंह पूर्व प्राचार्य, हाकम सिंह प्राचार्य, नन्ने सिंह प्राचार्य, पदम सिंह, राजकुमार सिंह, पुरान सिंह प्रचार्य, प्रेम सिंह राव, लाखन सिंह, दयालु सिंह, जागेश्वर सिंह, सरिता सिंह, गीता सिंह, शालनी सिंह, परसोत्तम सिंह, अर्जुन सिंह, हीरा सिंह, जहांन सिंह, सुरेंद्र सिंह, देवेन्द्र सिंह, जगवेन्द्र सिंह, राकेश सिंह, बकील साब, गोपाल ठाकुर, कासीराम सिंह, मनोज सिंह, गजराज सिंह, जुगराज सिंह, तिरलोक सिंह, नारायण सिंह, फूल सिंह, जगदेव सिंह, अमोल सिंह, देवेंद्र सिंह, अनुमत सिंह, सिवा जी, वकील सिंह आदि समाज के सैकड़ों लोग बैठक में उपस्थित रहे अंत में आभार जागेश्वर सिंह लोधी ने व्यक्त किया।