जंगली सुअर का शिकार करने पर,एक आरोपी हुआ गिरफ्तार।
हथियार व मांस के अवशेष किये गये जब्त।
//संवाददाता खिलान पटेल//
ब्यूरो दमोह। हटा पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र के बफर जोन एरिया में शामिल नारायणपुरा बीट में जंगली सुअर के शिकार का मामला सामने आया है।शिकार की सूचना पर किशनगढ़ वन परिक्षेत्र अधिकारी आर एस नरगेस के नेतृत्व में डॉग एस्क्वाइड की टीमों ने नारायणपुरा में तलाशी ली तो एक आरोपी विहारी आदिवासी के घर से सुअर का पका हुआ मांस एवं हथियार सहित एक बंदूक भी जब्त की गई है।
बताया गया कि सुअर का शिकार होली के त्यौहार की पिकनिक मनाने के लिये किया गया था।
जिसमे अभी और आरोपी शामिल होने की आशंका है आरोपी विहारी की निशानदेही पर वन विभाग द्वारा दविश दी जा रही है।
तथा इस कार्यवाही में सहायक परिक्षेत्र अधिकारी राकेश वाजपेयी की अहम भूमिका रही।